Sunday, October 21, 2012

हास्य व्यंग्य कविताएं : संकट, योजना

                                                                                                  - मिलन सिन्हा
संकट
नेताजी से जब 
एक पत्रकार ने पूछा ,
महाशय, तेल  संकट  पर 
क्या हैं आपके विचार ?
तो कहा  नेताजी ने हँसते हुए ,
 कहाँ  तेल संकट
जो करें सोच विचार .
अरे , हमारे  घर  तो  रोज 
हजारों  लोग आते हैं 
और हमें लगाने के लिए 
भर-भर टीन तेल 
साथ लाते हैं !


योजना 

मंत्री जी ने कहा,
अगले पंच वर्षीय  योजना में 
गावों  से 
गरीबी  हटायेंगे .
ऐसा लगता है 
जैसे कि  वे उसे (गरीबी को)
शहर में ले जायेंगे !

                                   Will meet again with Open Mind. All the Best.

4 comments:

  1. Good satires and eye opener for our leaders but most of them are Thether and do not see the interest of the nation.G.P.Tripathi.

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। आपको मेरी असीम शुभकामनाएं।

      Delete
  2. Achhi lagi dono kavitain.SG

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद प्रतिक्रिया के लिए। आपको मेरी असीम शुभकामनाएं।

      Delete